अम्बिकापुर, जनवरी 2023/अधिवार्षिकी प्राप्त होने के पश्चात् सेवानिवृत्त के दिन ही 2 कर्मचारियों को कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के द्वारा पेंशन पेमेंट आर्डर दिया गया।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के दौरान उप संचालक रेशम के कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 श्री दिलीप कुमार सिन्हा एवं शासकीय उच्चŸार माध्यमिक विद्यालय बरगीडिह में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 श्री अशोक कुमार तिवारी को सेवानिवृत्त होने पर शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
राज्य शासन की मंशा अनुसार सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को चिंतामुक्त जीवन-यापन के लिए सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन पेमेंट ऑर्डर सहित अन्य देयताओं का निष्पादन जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।