छत्तीसगढ़

46 किसानों को जल्द मिलेगा भू-अर्जन मुआवजा राशि

अम्बिकापुर 29 दिसम्बर 2022/ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 111 अंतर्गत अम्बिकापुर  एवं लखनपुर तहसील अंतर्गत अर्जित भूमि के प्रभावित गांवों के 46 किसानों का मुआवजा राशि 2 करोड़ 26 लाख 80 हजार रुपये का वितरण जल्द किया जाएगा।
एसडीएम अम्बिकापुर श्रीमती शिवानी जायसवाल ने बताया कि कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार भू-अर्जन के मुआवजा राशि प्रकरणों का जल्द निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में 46 किसानों को मुआवजा राशि भुगतान हेतु भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के पोर्टल पर प्रोसेस प्रारम्भ कर दिया गया है। इसके साथ ही लगभग 350 किसानों का तकनीकी कारणों से लंबित मुआवजा राशि का वितरण के संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रायपुर के माध्यम से उक्त खाताधारकों की जानकारी दिल्ली प्रेषित की गई है। दिल्ली से तकनीकी दिक्कत दूर होने के उपरांत उक्त सभी किसानों का मुआवजा राशि का वितरण यथाशीघ्र कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *