मोहला 29 दिसम्बर 2022। कलेक्टर मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी श्री एस जयवर्धन के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहला में आयोजित जिला स्तरीय शिविर में दिव्यांगजनों के मेडिकल प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाएं गए। शिविर में जनपद पंचायत मोहला से 89, जनपद पंचायत मोहला से 60 एवं जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी से 106 कुल 255 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। पंजीकृत दिव्यांगजनों का परीक्षण अस्थिरोग विशेषज्ञ, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ, नेत्ररोग विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, भैंषज विशेषज्ञ एवं ऑडियोंलाजिस्ट द्वारा परीक्षण कर प्रमाण पत्र जारी किया गया। शासन की विभिन्न योजनाओं नियमानुसार चिन्हांकित दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया जाएगा।
संबंधित खबरें
श्रमिक लछवंतीन को अब नहीं सताती बेटे के भविष्य की चिंता
मिनीमाता महतारी जतन योजना से मिले 20 हजार रूपए रायपुर, 23 फरवरी 2023/ हर मां का सपना अपने बच्चे के भविष्य को बेहतर और सुरक्षित बनाने का होता है। श्रमिक वर्ग की माताएं हजारों अभावों के बीच अपने बच्चे के सुनहरे भविष्य के सपने बुनती हैं। इन सपनों को साकार करने में राज्य सरकार की […]
राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन राजिम में 16 से 18 फरवरी तक
तीन चरणों में किया जाएगा जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को मिलेगी पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि रायपुर 01 दिसंबर 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य की संस्कृति में रामायण मंडलियाँ एक विशेष स्थान रखती है। राज्य शासन द्वारा पूर्व वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने […]
कलेक्टोरेट के कर्मचारियों की सुनी गई समस्याएं
जगदलपुर, 15 मई 2023/ बस्तर कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. की पहल पर अपर कलेक्टर श्री हरेश मंडावी द्वारा जिला कार्यालय के कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया। कर्मचारियों द्वारा बताई गई समस्याओं को विभागाध्यक्ष व जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में रखा जाएगा, जिससे उनका शीघ्र […]