रायगढ़, दिसम्बर 2022/ नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2022 हेतु नगर पालिक निगम रायगढ़ के वार्ड क्रमांक-27 के लिए 9 जनवरी 2023 को मतदान एवं 12 जनवरी 2023 को मतगणना संपादित होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, रायगढ़ ने समस्त मतदान सामग्रियों के वितरण एवं सामग्री की वापसी तथा सामग्रियों को सुरक्षित रखते हुए स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने तथा मतगणना पश्चात गणना किये गये मतपत्रों को सील किए जाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा.)रायगढ़ श्री गगन शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया है। एसडीएम श्री शर्मा मतदान तिथि सामग्री वितरण 8 जनवरी एवं वापसी 9 जनवरी 2023 के लिए अधिकारी-कर्मचारी का दल नियुक्त कर निर्वाचन कार्य संपादन कराना सुनिश्चित करेंगे।
संबंधित खबरें
नेशनल मीडिया में छत्तीसगढ़ की झांकी बस्तर की आदिम जनसंसद मुरिया दरबार की धूम
एक्स पर छत्तीसगढ़ की झांकी को सराहा रायपुर, 26 जनवरी, 2024/आज कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी ने देश में लोकतंत्र की सबसे पुरातन परंपराओं में से एक बस्तर की आदिम जनसंसद मुरिया दरबार की झलक दिखाई। ओडिशा के बाद जैसे ही छत्तीसगढ़ की झांकी आई, कर्तव्य पथ पर प्रमुख अतिथियों ने ताली बजाकर इसका […]
जनसंपर्क विभाग द्वारा कांसाबेल विकासखण्ड के दोकड़ा में लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी
जशपुरनगर 25 फरवरी 2022/जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर द्वारा कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम दोकड़ा के बाजारडाँड़ में सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न शासकीय योजनाओं के संबंध में प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जानकारी दी गई है। साथ ही विभाग के द्वारा विभिन्न योजनाओं से संबंधित जन-मन, छत्तीसगढ़ मॉडल सहित विभिन्न पत्रिका का वितरण […]
कलेक्टर एवं विधायक ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ के संदेश के साथ लगाए पौधे
मुंगेली 09 जुलाई 2024/sns/- मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले एवं कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज मुंगेली विकासखंड के ग्राम छटन में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ के संदेश के साथ पौधा लगाया। उन्होंने जिलेवासियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। विधायक श्री मोहले ने पेड़-पौधों की […]