रायगढ़, 21 दिसम्बर 2022/ कार्यालय उप संचालक कृषि रायगढ़ अंतर्गत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (वॉटरशेड) अंतर्गत स्वीकृत परियोजना में परियोजना स्तर पर सचिव 12 पद, डब्ल्यूडीटी (समूह विकास) एक पद, डब्ल्यूडीटी (यांत्रिकी) एक पद, डब्ल्यूडीटी (आजीविका)एक पद एवं एक पद लेखापाल सह डाटा एन्ट्री ऑपरेटर तथा जिला स्तर में तकनीकी विशेषज्ञ (अभियांत्रिकी)एक पद, प्रबंधन विशेषज्ञ एक पद एवं लेखापाल एक पद की संविदा भर्ती (एक वर्ष के लिए)किया जाना है। इच्छुक आवेदक 26 दिसम्बर 2022 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक डब्ल्यूसीडीसी, रायगढ़ में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले की वेबसाईट www.raigarh.gov.in में अवलोकन कर सकते है।
संबंधित खबरें
नहर पुल पर नहीं लगेगा जाम, बेहतर आवागमन के साथ मिलेगा आराम
कलेक्टर के प्रयासों से नहर पुल का होगा चौड़ीकरणकार्य प्रारंभ करने और सुरक्षित आवागमन के संबंध में दिए निर्देश जांजगीर-चांपा, अक्टूबर 2022/ चाम्पा से जांजगीर आते ही मुख्य मार्ग में सिंचाई विभाग के संकरे नहर पुल पर वाहनों के जाम में फंसने वाले आम लोगों को जल्दी ही राहत के साथ आराम मिलने लगेगा। […]
लोकसभा निर्वाचन 2024 : लाइसेंसी शस्त्र धारियों को सात दिन के भीतर शस्त्र जमा करना अनिवार्य
कवर्धा, 18 मार्च 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने आदेश जारी कर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी लाइसेंसी अस्त्र-शस्त्रधारियों को सात दिवस के भीतर अपने अस्त्र-शस्त्र जमा करने के निर्देश दिए है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अस्त्रों के दुरूपयोग होने से रोकने […]
शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित
बीजापुर 23 अक्टूबर 2024-/sns/ शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 612005011 जिसका संचालन ग्राम पंचायत धनोरा के द्वारा किया जा रहा है। ग्राम पंचायत धनोरा के सरंपच-सचिव द्वारा उचित मूल्य दुकान संचालन में असमर्थता पाये जाने के कारण ग्राम पंचायत धनोरा को आबंटित शासकीय उचित मूल्य दुकान को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए शासकीय उचित […]