बलौदाबाजार,15 दिसम्बर 2022/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत जनपद पंचायत सदस्य, सरपंचों तथा पंचो के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आम निर्वाचन,उप निर्वाचन हेतु अधिसूचना विगत दिनों जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 16 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे की जायेगी। तत्पश्चात् नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ हो जायेगी। इसी ही दिन अर्थात 16 दिसम्बर को ही प्रातः10.30 बजे से सीटों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन और मतदान केंद्रों की सूची का भी प्रकाशन भी किया जायेगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 दिसम्बर 2022 को अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जॉच) 24 दिसम्बर 2022 को प्रातः10.30 बजे से होगा। अभ्यार्थियों से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 26 दिसम्बर 2022 को अपरान्ह 03 बजे तक, तत्पश्चात् निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन और प्रतीक आबंटन के तुरंत बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यार्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मतदान (यदि आवश्यक हो तो) 9 जनवरी 2023 को प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक तथा मतदान के बाद मतदान केंद्रों पर मतगणना होगी। यदि आवश्यक हो तो तहसील, खण्ड मुख्यालय पर 11 जनवरी 2023 को दोपहर 3 बजे से मतगणना, पंच, सरपंच,जनपद पंचायत सदस्य के मामले में खण्ड मुख्यालय में 12 जनवरी को सुबह 9 बजे से सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।
संबंधित खबरें
*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम आये नन्हे खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर कहा *”ये सभी मेरे नए दोस्त”*।
फ़ोटो कैप्शन *मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम आये नन्हे खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर कहा *”ये सभी मेरे नए दोस्त”*।
कबीरधाम जिले के नए स्कूलों के निर्माण, जीर्णाेद्धार और उन्नयन कार्यों से 856 स्कूलों की बदल रही तस्वीर
रायपुर, 31 जुलाई 2024/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता और भवनों की स्थिति को बेहतर बनाने विशेष जोर दिया जा रहा है। कबीरधाम जिले के शासकीय स्कूलों का विशेष प्राथमिकता के साथ मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार होने से विद्यार्थियों को शिक्षा का बेहतर वातावरण मिल रहा है। कबीरधाम जिले के स्कूलों के मरम्मत […]
सर्प रेस्क्यू एवं बाढ़ में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
9406275514 पर कॉल कर दे सकते हैं जानकारी मुंगेली 04 जुलाई 2024/sns/- कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर जिले में बारिश के दिनों में घरों और आसपास निकलने वाले सर्प के रेस्क्यू एवं बाढ़ में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर 9406275514 जारी किया गया है, जिसमें कॉल कर आवश्यक सहायता के लिए त्वरित […]