जांजगीर चांपा, दिसंबर 2022 / जिले के प्रभारी सचिव श्री धन्नजय देवांगन सचिव, छत्तीसगढ़ शासन ,गृह, आवास एवं पर्यावरण विभाग 12 एवं 13 दिसंबर को जांजगीर चांपा एवं सक्ती जिला के प्रवास पर रहेंगे। प्रभारी सचिव श्री देवांगन 12 दिसंबर को 11 बजे सर्किट हाउस जांजगीर चाम्पा पहुचेंगे। वे 11 से 11.30 बजे तक कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं वनमंडलाधिकारी से चर्चा उपरांत दोपहर 1:30 बजे तक जिला स्तरीय विभाग प्रमुखों की बैठक लेंगे। वे अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक धान खरीदी केंद्र एवं गोठान का निरीक्षण करेंगे। इसी तरह 13 दिसंबर को सक्ती जिले मे 11 बजे से 11.30 बजे तक कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं वनमंडलाधिकारी से चर्चा उपरांत दोपहर 1:30 बजे तक जिला स्तरीय विभाग प्रमुखों की बैठक लेंगे। वे अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक धान खरीदी केंद्र एवं गोठान का निरीक्षण करेंगे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ की झांकी में शामिल लोक-कलाकारों ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात
बस्तर की आदिम जनसंसद मुरिया दरबार पर आधारित थी छत्तीसगढ़ की झांकी देशभर के झांकी और लोक-कलाकारों के प्रदर्शन की हुई सराहना रायपुर, 28 जनवरी 2024/ राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से छत्तीसगढ़ की झांकी बस्तर के आदिम जनसंसद मुरिया दरबार में शामिल लोक कलाकारों ने मुलाकात की। राष्ट्रपति ने […]
आम जनता की समस्या को सुनने एवं निराकरण करने हेतु
रायपुर , नंवबर 2021/राज्य शासन द्वारा आम जनता की समस्या को सुनने एवं निराकरण करने हेतु जनदर्शन लगाये जाने के निर्देश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रायपुर में प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा।इसी तरह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस […]
स्थानीय अवकाश घोषित
अम्बिकापुर, दिसम्बर 2022/ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक-04 के नियम-8 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के लिये स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।जारी आदेशानुसार ढोल ग्यारस (करमा) 25 सितंबर 2023, दशहरा (महानवमी) 23 अक्टूबर 2023 तथा दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 13 नवंबर […]