छत्तीसगढ़

जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में सुचारू रूप से हो रहा धान खरीदी

किसान धान खरीदी केन्द्र में समर्थन मूल्य में कर रहे धान विक्रय

कवर्धा, दिसम्बर 2022। किसान हितैषी प्रदेश सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में 01 माह पूर्व ही कृषकों से धान खरीदी प्रारंभ कर किसानों को उनकी उपज का वास्तविक लाभ दे रहे है। 01 नवम्बर से जिले के 103 धान उपार्जन केन्द्रों में तौल बाट की पूजा अर्चना के साथ ही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रांरभ कर दिया गया है। धान खरीदी के पहले दिन से ही किसानों में धान विक्रय को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। किसानों को धान विक्रय करने में किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए कलेक्टर जनमेजय महोबे ने विभिन्न अधिकारी कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसका तत्परता के साथ ही क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिससे किसानों को उपार्जन केन्द्रों में किसी तरह की समस्या नहीं हो रही है।
जिला खाद्य अधिकारी श्री अरूण मेश्राम ने बताया कि बोड़ला विकासखंड के आदिम जाति सेवा सहाकरी समिति चिल्फीघाटी धान खरीदी केन्द्र में कृषकों द्वारा धान कटाई, मिजाई में विलंब होने के कारण किसान देरी से धान खरीदी केन्द्र में धान का विक्रय किए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में आदिम जाति सेवा सहाकरी समिति चिल्फीघाटी में 01 नवंबर से धान धारीदी प्रारंभ हो गया है। कृषकों से 190.80 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है एवं निर्बाध रूप से खरीदी कार्य प्रारंभ हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *