रायपुर, दिसम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संविधान निर्माता और स्वतंत्र भारत के पहले विधि एवं न्याय मंत्री भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 06 दिसम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि बाबा साहब बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। अनेक भाषाओं के जानकार होने के साथ ही वे विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और कुशल राजनीतिज्ञ भी थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव और छूआ-छूत के विरूद्ध अभियान चलाया और सबके लिए समान अधिकार, स्वतंत्रता और व्यवहार की वकालत की। संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने भारत को संविधान के रूप में एक मजबूत नींव दी, जिस पर विविधताओं से भरा हमारा देश आज एकजुट होकर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। श्री बघेल ने कहा है भारतीय संविधान की विशेषता के कारण ही एक संपूर्ण प्रभुत्व लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में भारत अपनी विशेष पहचान बना सका है। बाबा साहब का देश के लिए किया गया योगदान अतुलनीय है, जिसे हमेशा याद किया जाएगा।
संबंधित खबरें
रायगढ़ में फ्लाईंग स्क्वाड टीम की बड़ी कार्यवाही, गाड़ी से 50 लाख रुपये नगद जप्त
रायगढ़, 2 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु प्रभावशील आदर्श आचार संहिता में रायगढ़ की फ्लाईंग स्क्वाड टीम के द्वारा आज बड़ी कार्यवाही करते हुए वाहन चेकिंग के दौरान मेडिकल कालेज रोड से एक इनोवा क्रिस्टा से 50 लाख रुपये नगद अवैध परिवहन करते हुए जप्त किया गया। वाहन में सवार लोगों से उक्त राशि के […]
आइडियाज फ्राम यूथ फॉर विकसित भारत @ 2047 अभियान अंतर्गत दो दिवसीय सेमीनार आयोजित
रायगढ़, जनवरी 2024/ कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र रायगढ़ में विकसित भारत @2047 अभियान अंतर्गत गत दिवस दो दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों सहित समस्त प्राध्यापकगण व कर्मचारियों ने हमारा संकल्प विकसित भारत का शपथ लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप […]
अखिल भारतीय फ्लड-लाईट क्रिकेट चैम्पियनशिप के संबंध में बैठक 9 दिसम्बर को
राजनांदगांव दिसम्बर 2024/sns/ कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में 9 दिसम्बर 2024 को अपरान्ह 3 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में रानी सूर्यमुखी देवी स्मृति अखिल भारतीय फ्लड-लाईट क्रिकेट चैम्पियनशिप 2025 के संबंध में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में संबंधितों को उपस्थित होने कहा गया है