मुंगेली, दिसंबर 2022// राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक श्री मुकेश दुबे के कल 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होने पर जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा भीवभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री राहुल देव ने राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक श्री दुबे को शाल व श्रीफल भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है। अधिकारी, कर्मचारी एक निर्धारित सेवा अवधि पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त होेते हैं। उन्होंने कहा कि श्री दुबे ने पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक के कार्यकाल को पूरा किया है जो सराहनीय है। विदाई समारोह को अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल ने भी संबोधित किया। उन्होने श्री दुबे के सीधी एवं सरल कार्यशैली की प्रशंसा की। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान, मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, प्रभारी जिला खाद्य अधिकारी श्री देवेन्द्र बग्गा, जिला विपणन अधिकारी श्री शीतल भोई, सीसीबी के जिला नोडल अधिकारी श्री संतोष सिंह ठाकुर, एआरसीएस श्री हितेश श्रीवास सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला कलेक्टोरेट के अधीक्षक श्री अशोक सोनी ने किया।
