छत्तीसगढ़

ऊर्जा एवं जल संरक्षण पर आयोजित की गई एक दिवसीय कार्यशाला

धमतरी, नवम्बर 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा ऊर्जा एवं जल संरक्षण पर कृषि विज्ञान केन्द्र धमतरी में 25 नवम्बर को एक दिवसीय कृषक जागरूकता सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। सहायक अभियंता, क्रेडा श्री कमल पुरेना से मिली जानकारी के मुताबिक कार्यशाला में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.अमित कुमार सिन्हा ने ऊर्जा एवं जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों को फसल चक्र परिवर्तन, गर्मी में धान के बदले अन्य फसल लेने पर बल दिया। इसी तरह वैज्ञानिक डॉ.दीपिका चन्द्रवंशी ने कृषि में जल की मितव्ययता, विपरीत परिस्थिति में फसल नष्ट होने पर फसल बीमा कराने, टपक और स्प्रिंकलर द्वारा सिंचाई के साथ ही विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। इस मौके पर श्री पुरेना ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं के साथ-साथ सौर ऊर्जा चलित उपकरणों की विस्तार से जानकारी दी।
कार्यशाला में कृषि और मत्स्य पालन, कृषि तथा मौसम संबंधी मोबाइल एप्स के उपयोग की उपस्थित वैज्ञानिकों ने विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन के संबंध में किसानों से विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर केन्द्र में संचालित विभिन्न प्रदर्शन इकाईयों का अवलोकन किसानों को कराया गया। कार्यशाला में कृषि विज्ञान केन्द्र के विद्यार्थी सहित विभिन्न ग्रामों के किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *