छत्तीसगढ़

चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति सूची जारी

दुर्ग, नवंबर 2022/कलेक्टर सह अध्यक्ष प्रबंधकारिणी समिति, डीएमएफ दुर्ग, छ.ग. के अन्तर्गत चिकित्सा विशेषज्ञ पद की भर्ती हेतु 03 नवंबर 2022 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग सभाकक्ष में वॉक इन इन्टरव्यू आयोजित किया गया था। जिसमें पात्र विषय विशेष चिकित्सा अधिकारियों का वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु डॉ. पूजा पाण्डेय (चर्मरोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. अनिल सिन्हा (मेडिकल स्पेसलिस्ट) को संविदा विषय विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी के पद पर 31 मार्च 2023 तक जिला चिकित्सालय दुर्ग में पदस्थापित किया गया है।
09 सितंबर 2022 को टेली मेडिसीन कक्ष, जिला चिकित्सालय दुर्ग में वॉक इन इन्टरव्यू आयोजित किया गया था। जिसमें चयन समिति द्वारा भर्ती प्रक्रिया उपरान्त पात्र चिकित्सा अधिकारी पद के अभ्याथियों के पदस्थापना स्थल पर उपस्थिति प्रस्तुत नहीं किये जाने के फलस्वरूप संविदा नियुक्ति आदेश को निरस्त किया गया है तथा प्रतिक्षा सूची के पात्र अभ्यार्थियों को डीएमएफ मद अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु डॉ. शाहजेब आसीफ, डॉ. सबिदा एमएस, डॉ. अपूर्वा सेंगर, डॉ. साक्षी सिन्हा, डॉ. आशीष कुमार सिन्हा, डॉ. आकाश साहू एवं डॉ. अंगेश्वर निषाद को मेडिकल ऑफिसर (संविदा) पद पर 31 मार्च 2023 तक नियुक्त किया गया है। नियुक्ति संबंधित विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट ूूू.कनतह.हवअ.पद से प्राप्त कर सकते हैैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *