रायपुर, 17 नवम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान अम्बागढ़ चौकी रेस्ट हाउस में खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 42 करोड़ 61 लाख रूपए के 43 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें 25 करोड़ 91 लाख रूपए के 38 कार्य का भूमिपूजन एवं 16 करोड़ 69 लाख रूपए के 5 कार्य का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड राजनांदगांव अंतर्गत 12 करोड़ 87 लाख 6 हजार रूपए के 16 कार्य, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग राजनांदगांव अंतर्गत 2 करोड़ 92 लाख 86 हजार रूपए के एक कार्य, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव अंतर्गत 15 लाख रूपए के एक कार्य, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग राजनांदगांव अंतर्गत 5 करोड़ 95 लाख 29 हजार रूपए के 5 कार्य, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास राजनांदगांव अंतर्गत 1 करोड़ 52 लाख 97 हजार रूपए के एक कार्य, कृषि विभाग मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी अंतर्गत 2 करोड़ 48 लाख 67 हजार रूपए के 14 कार्य का भूमिपूजन किया।
इसी तरह मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग राजनांदगांव अंतर्गत 75 लाख 23 हजार रूपए के एक कार्य, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण विकास संभाग राजनांदगांव मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 78 लाख 40 हजार रूपए के एक कार्य, छत्तीसगढ़ गृह राज्य मण्डल राजनांदगांव अंतर्गत 6 करोड़ 17 लाख 66 हजार रूपए के एक कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु राजनांदगांव अंतर्गत 8 करोड़ 98 लाख 8 हजार रूपए के दो कार्य का लोकार्पण किया।
पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती हितग्राहियों से की मुलाकातपुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों को कलेक्टर ने बिस्किट देकर किया दुलारजगदलपुर, 02 जून 2023/ कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने गुरूवार को लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के ऊसरीबेड़ा में स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने आत्मानंद स्कूल के रसायन, भौतिक, […]
जांजगीर-चांपा 08 जुलाई 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेन्द्र कश्यप एवं जिला एवं महिला बाल विकास अधिकारी श्री तारकेश्वर सिन्हा महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में 06 जुलाई 2022 को बाल विवाह संबंधी सूचना प्राप्त होते ही जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह जायसवाल के […]
राजनांदगांव / दिसम्बर 2021। जिले में चिटफंड कंपनी की भूमि कुर्क करते हुए नागरिकों को राशि वापस की जा रही है और उन्हें राहत पहुंचाई जा रही है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में चिटफंड कंपनी के विरूद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए जमीन कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में […]