कवर्धा, 4 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत दो विपत्तिग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए की मान से 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत दी है। इसके तहत बोड़ला अनुविभाग अंतर्गत ग्राम लीलादादर निवासी रविकुमार की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके मां सुन्दरिया बाई को और कवर्धा अनुविभाग के ग्राम जमुनिया निवासी शिवचरण की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पत्नि अश्वनी को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी गई है।


