छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने वृद्धाश्रम रामगढ़ में वृद्धजनों के साथ कैरम खेलकर किया उनका उत्साहवर्धन

वृद्धजनों को भजन-कीर्तन हेतु प्रदान किया वाद्य यंत्र ढोलक व अन्य सामग्री

मुंगेली, नवम्बर 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव ने पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह के साथ कल शाम जिले में संचालित आनंदा वृद्धाश्रम रामगढ़ पहुॅचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वृद्धजनों से चर्चा कर वृद्धाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं भोजन, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, गर्म कपड़ा आदि की जानकारी ली और संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने वृद्धजनों के साथ कैरम खेलकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
कलेक्टर ने वृद्धाश्रम में ठंड को दृष्टिगत रखते हुए व वृद्धजनों की सुविधा हेतु पानी को गरम करने के लिए गीजर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने वृद्धजनों को भजन-कीर्तन हेतु वाद्य यंत्र ढोलक व अन्य सामग्री भी प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों के स्वास्थ्य जांच के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंनेे कहा कि आश्रम में रह रहे वृद्धजनों का बेहतर देखभाल करें। वृद्धजनों को किसी भी प्रकार से समस्या नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत और आश्रम संचालक श्री कमल यादव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *