रायपुर 14 नवंबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर के नेतृत्व में अपेक्स बैंक के नवनियुक्त संचालक मंडल सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। नवनियुक्त संचालक मंडल सदस्य श्री द्वारिका साहू, श्री अजय बंसल, श्री शंकर सोढ़ी व श्री राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि आज ही उन्होंने अपेक्स बैंक में अपना पदभार ग्रहण किया है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नवनियुक्त संचालक मंडल सदस्यों को नवीन पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं पदेन दायित्वों के कुशलता पूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष श्री राजेंद्र साहू, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक सहित अपेक्स बैंक के अनेक सदस्यगण उपस्थित थे।
मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की धान खरीदी की समीक्षा अम्बिकापुर, दिसम्बर 2022/ मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समर्थन मूल्य में धान खरीदी की समीक्षा की। बैठक में कमिश्नर, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। मुख्य […]
परीक्षा के सफल आयोजन हेतु प्रशासनिक पर्यवेक्षक किए गए नियुक्त कोरबा, अगस्त 2023/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा पर्यवेक्षक खुली सीधी भर्ती एवं पर्यवेक्षक परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा 27 अगस्त 2023 को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत पर्यवेक्षक खुली सीधी भर्ती परीक्षा पूर्वान्ह 10 से 12.15 बजे एवं पर्यवेक्षक परिसीमित सीधी भर्ती […]
जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता संपन्न प्रथम स्थान पर जनपद पंचायत डोंगरगांव के श्री रामकिंकर मानस परिवार खपरीकला ने किया प्राप्तराजनांदगांव, फरवरी 2023। जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम राजनांदगांव में किया गया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम श्री धनेश पाटिला ने कहा कि […]