छत्तीसगढ़

रजत जयंती वर्ष 2025 तक कृषि विभाग की उल्लेखनीय उपलब्धियाँ

बीजापुर 06 नवम्बर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25वें वर्ष रजत जयंती वर्ष के अवसर पर बीजापुर जिले के कृषि विभाग ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। जिला गठन के समय जहाँ जिले का सिंचित रकबा केवल 784 हेक्टेयर था वहीं विभाग के सतत प्रयासों से यह बढ़कर वर्ष 2025 तक 6594 हेक्टेयर हो गया है।

किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत जिले में प्रारंभिक समय में 1300 कृषक लाभान्वित थे जो अब बढ़कर 29548 कृषक हो गए हैं। जिला गठन के समय मात्र 1246 कृषक ही धान बेचते थे जबकि अब यह संख्या बढ़कर 18033 कृषकों तक पहुँच गई है।

किसान समृद्धि योजना नलकूप खनन के अंतर्गत जिले में वर्ष 2007 में केवल 47 कृषक लाभान्वित थे जो अब बढ़कर 768 कृषक हो गए हैं। इसी प्रकार उच्च प्रमाणित बीज वितरण में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है जो 2500 क्विंटल से बढ़कर अब 13352 क्विंटल तक पहुँच गया है।

इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 25739 कृषक लाभान्वित हो रहे हैं। जिले में अब तक 21800 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया जा चुका है।

जैविक खेती के क्षेत्र में भी जिले ने प्रगति की है  अब तक 5258 किसानों को जैविक खेती का प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुका है। साथ ही जिले में 17 कृषि सेवा केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं जिनसे किसानों को उन्नत तकनीकी सहायता एवं मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।

इन सभी उपलब्धियों के माध्यम से बीजापुर जिले का कृषि विभाग राज्य की कृषि प्रगति में एक सशक्त उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *