बिलासपुर, अक्टूबर 2022/भारत सरकार के केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा ग्लाईफोसेट कीटनाशक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। मानव एवं जानवरों के स्वास्थ्य के लिए खतरा एवं जोखिम को देखते हुए इसके उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। उप संचालक कृषि श्री हथेश्वर ने इस तारतम्य में जिले के समस्त पंजीकृत कीटनाशक विक्रेताओं (पेस्ट कण्ट्रोल ऑपरेटर्स को छोड़कर) को उक्त उत्पाद के भण्डारण एवं वितरण न करने के निर्देश दिये गये हैं। किसानों को भी इनका इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा इस आदेश का उल्लघंन करता पाया गया तो उसके विरूद्ध कीटनाशी अधिनियम 1968 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।
संबंधित खबरें
निर्वाचन कार्यों के संपादन में रायगढ़ बना सर्वश्रेष्ठ जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भीम सिंह होंगे सम्मानित
रायगढ़, 24 जनवरी 2022/ वर्ष 2021 में समग्र रूप से निर्वाचन कार्यों के संपादन में सर्वश्रेष्ठ जिला के रायगढ़ जिला को प्राप्त हुआ है। इसके लिए 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2020 के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रायगढ़ जिले के कलेक्टर श्री भीम सिंह को सम्मानित किया जाएगा। प्रशस्ति पत्र और 10 हजार रुपए […]
जिला प्रशासन द्वारा रोका गया बाल विवाह
जांजगीर-चांपा 12 अप्रैल 2023/ महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से आज एक नाबालिग कन्या का विवाह से रोका गया। बाल विवाह संबंधी सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर श्री सुश्री ऋचा प्रकाश के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनीता अग्रवाल एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सूर्यकांत गुप्ता […]
कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर जिले के अंतिम छोर में बसे ग्राम कुड़की, भूरसीपकरी, कोयलारी पहुंचे
मंत्री श्री अकबर ने ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर लगाई जनचौपाल, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सभी की समस्याएं, मांग और शिकायतें सुनी ग्रामीणों ने कहा- पहली बार कोई मंत्री हमर गांव आए हे मंत्री श्री अकबर ने ग्राम भूरसीपकरी में ग्रामीणों के साथ भोजन किया कवर्धा, 17 फरवरी 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, […]