छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने लिया ग्राम सुरेठा और पैजनिया पहुंचकर धान उपार्जन केन्द्र में तैयारियों का जायजा

मुंगेली, अक्टूबर 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज लोरमी विकासखंड के ग्राम सुरेठा और पैजनिया के धान उपार्जन केन्द्र पहुंचकर खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में आगामी 01 नवंबर से समर्थन मूल्य में धान खरीदी हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने वहां धान उपार्जन केन्द्र में साफ सफाई व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, कांटा बाट, मानव संसाधन, आद्रता मापी मशीन, पानी निकासी हेतु डैªनेज व्यवस्था व बेमौसम बारिश से बचाव हेतु कैप कव्हर, स्टैकिंग, बारदाना व्यवस्था, किसानों का पंजीयन आदि की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सभी उपार्जन केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरा भी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार आगामी 01 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ की जायेगी। धान खरीदी प्रारंभ होने के पूर्व सभी उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर लिया जाए। धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार से परेशानी नहीं होना चाहिए। कलेक्टर ने ग्राम सुरेठा और पैजनिया के धान उपार्जन केन्द्र में उपस्थित ग्रामीणों से भी चर्चा की और विगत वर्ष उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत एवं लोरमी एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *