गौरेला पेंड्रा मरवाही, 18 अक्टूबर 2022/छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सह जीपीएम जिले की प्रभारी श्रीमती अर्चना उपाध्याय और सदस्य श्रीमती नीता विश्वकर्मा ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। आयोग की दोनो सदस्यों ने आज परियोजना प्रशासक आदिवासी विकास विभाग कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यशाला में महिलाओं को संबोधित किया। यह कार्यशाला मानव तस्कारी पर रोकथाम, अन्य हितधारकों तथा पीड़ितो के पुनर्वास विषय पर आयोजित था। आयोग की सदस्यो ने महिलाओं का उनके संवैधानिक अधिकारों, मानव तस्कर रोकथाम, दहेज एवं बाल श्रम उन्मूलन के साथ ही समाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ने के लिए जागरूक किया। कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला संरक्षण अधिकारी नवा बिहान के अधिकारी, मानव तस्कारी रोकथाम पर कार्य करने वाले समाजिक कार्यकर्ता तथा महिला उत्पीड़न-निवारण से संबंद्ध पुलिस विभाग की महिला पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री 6 अक्टूबर को गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 8 करोड़ 13 लाख रूपए का करेंगे भुगतान
गोमूत्र से तैयार 22,528 लीटर ब्रम्हास्त्र और जीवामृत के विक्रय से 10.05 लाख की आय रायपुर, 05अक्टूबर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 8 करोड़ 13 लाख रूपए […]
19 अप्रैल से 1 जून तक एग्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर रहेगा प्रतिबंध
भारत निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचनारायगढ़, 4 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी 19 अप्रैल से 1 जून तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया है। आयोग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत इस अवधि के […]
मातृ शक्ति को सशक्त कर रही है साय सरकार
डॉ. दानेश्वरी सम्भाकर, सहायक संचालकरायपुर, दिसंबर 2024/sns/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। सरकार महिलाओं के सिर्फ विकास की ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और सशक्तिकरण की सरकार बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने महिलाओं और बच्चों के […]