*जिले के 14 हजार 874 किसानों-हितग्राहियो के खाते में ट्रांसफर हुई 9.72 करोड़ रूपए*
गौरेला पेंड्रा मरवाही, अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किसानों और हितग्राहियों के खाते में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत तीसरी किस्त की राशि ट्रांसफर किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021-22 में जिले के 14 हजार 874 किसानों-हितग्राहियो के खाते में 9 करोड़ 72 लाख 61 हजार करोड़ रूपए ट्रांसफर किया। इसमें राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान विक्रय करने वाले 13 हजार 976 किसानों को तृतीय किस्त के रूप में 9 करोड़ 68 लाख रुपए उनके खाते में ट्रांसफर किया गया। इसी तरह गोधन न्याय योजना के तहत 1 से 14 अक्टूबर की अवधि का 898 हितग्राहियों को 4 लाख 61 हजार रूपए उनके खाते में ट्रांसफर किया गया।