अधिकारियों को समय सीमा में आवेदनों का निराकरण करने के दिए निर्देश जांजगीर-चांपा, अक्टूबर 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में आज अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य ने कलेक्ट्रेट में जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीणजनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों ने आवेदन देकर निराकरण की मांग की। जिस पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए गए हैं। जनदर्शन में आज कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें अधिकांश आवेदन राजस्व, आर्थिक सहायता, रोजगार प्रदाय, पेंशन भुगतान, मजदूरी भुगतान, मुआवजा, भूमि विवाद, नामांतरण, बटवारा सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। सभी प्राप्त आवेदनों को समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजनों के समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक सोमवार को 11 बजे किया जाता है।
संबंधित खबरें
14 नवम्बर से धान खरीदी कार्य के लिए जिले में धान खरीदी कार्य की तैयारी जोरों पर
जिले में 18 हजार 422 किसान पंजीकृत, जिले के कुल 24 धान उपार्जन केन्द्रों में होगी धान खरीदी कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारियों की लगाई ड्यूटीसुकमा नवम्बर 2024/sns/ जिले में धान खरीदी कार्य की तैयारी जोरों पर है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर 14 नवम्बर 2024 से धान खरीदी […]
गौठान मेले मे स्व सहायता समूह के सदस्य रोजगार मूलक प्रशिक्षण सहित आंचलिक खेलो का ले रहे है आनंद
बलौदाबाजार,17 फरवरी 2022/राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सुराजी गांव एवं गोधन न्याय योजना के तहत जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई गौठान मेला आत्मनिर्भरता की पहचान बन गई है। जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण में अपनी महत्वपूर्ण योगदान अदा कर रही है इसके साथ ही गौठान मेले मे स्व सहायता समूह के महिलाएं रोजगार मूलक […]
जिले के सौर जनजाति के लोगों को निवास की जानकारी देने के निर्देश
जांजगीर-चांपा ,07 दिसंबर, 2021/ संचालनालय, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा सौर जनजाति का फोटो हैण्डबुक तैयार किया जाएगा। इसके लिए जिले यदि इस जनजाति के लोग निवासरत हैं तो उन्हें अपने निवास की जानकारी देने फोन नंबर जारी किया गया है।जनगणना 2011 के अनुसार जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जिले में यह जनजाति निवासरत है। […]