रायगढ़, सितम्बर 2022/ शासन की योजनाओं को पहुंच विहीन क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के 1100 संचार साधन मिडिया उपलब्ध कराये गये है। जिसमें रायगढ़ जिले में आज संचार सामग्री पहुंचायी गयी। जिले के 4 ट्रायबल ब्लॉक हेतु भेजे गए संचार सामग्री में मिनी प्रोजेक्टर-4, ज्यूक बॉक्स-12 एवं मेगा फोन-40 प्रदान किया गया। रायगढ़ में कलेक्टर श्रीमती रानू साहू को यूनिसेफ के जिला सलाहकार श्री शशांक शर्मा ने संचार सामग्री सौंपा। श्री शर्मा ने बताया कि इन संचार सामग्री का उपयोग शासन के सभी विभाग द्वारा किया जा सकता है। ये संचार सामग्री पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने बताया कि बैटरी चलित इन आधुनिक तकनीक के इन संचार सामग्री का उपयोग सुदूर दूरस्थ अंचलों तक जानकारी पहुंचाने व शासन की योजनाओं के विषय में जागरूकता से संबंधित वीडियो व फिल्म है। साथ ही वीडियो के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार कर सकते है, ताकि अंदरूनी क्षेत्रों में मिड मिडिया के माध्यम से सूचना, शिक्षा का व्यापक प्रसार हो सके।
संबंधित खबरें
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73-खैरागढ़ उप निर्वाचन
राजनांदगांव मार्च 2022। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन 2022 की घोषणा के बाद राजनांदगांव जिले में आचार संहिता लागू हो गई है। खैरागढ़ विधानसभा उप निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन कराने जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों को जिम्मदेारी सौंपी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा […]
अंगिरा को अब नही जाना पड़ता दूर गाँव से पानी लाने
बिलासपुर मार्च 2022। जल जीवन मिशन से सेवार गांव के अंगिरा के जीवन मे खुशहाली आयी है। जिले के बिल्हा विकासखंड के सेवार गांव में अंगिरा के पिता खेती-किसानी करते हैं। अंगिरा के घर मे उसकी मां और दो बहनें हैं। पहले अंगिरा और उसके माता-पिता और दोनों बहनों को पानी लेने के लिए घर […]
जिले में मुख जांच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
350 लोगों की मुख जॉच एवं परीक्षण, विद्यालय में किया गया पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कवर्धा, 21 मार्च 2023। लोगों को सेहत के प्रति सचेत कर बीमारी मुक्त रखने शासन के द्वारा अनेक स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार स्वास्थ्य कार्यक्रमों में जिले का स्थान छत्तीसगढ़ में उच्च स्तर पर हैं। […]