बलौदाबाजार, सितम्बर 2022/प्राकृतिक आपदा से मृत 5 लोगों के निकट परिजनों के लिए 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 21 सितम्बर 2022 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में मन्टोरिया ध्रुव पिता स्व. बाउराम ध्रुव, निवासी ग्राम जर्वे, तहसील पलारी, लीलाधर पैकरा पिता गोकुल पैकरा, निवासी ग्राम चरौटी, तहसील बलौदाबाजार, बिसम्भर पाल पिता प्रभुलाल पाल, निवासी ग्राम कुकरदी, तहसील बलौदाबाजार, विनोद कुमार चेलक पिता बिसराम, निवासी ग्राम खण्डुवा, तहसील सिमगा एवं सनत कुमार ध्रुव पिता बरातूराम ध्रुव, निवासी ग्राम धीवनपुरी, तहसील सिमगा शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के सर्पदंश, आकाशीय बिजली गिरने, आग से जलने एवं डेम, तालाब के पानी में डूबने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।
संबंधित खबरें
रामगढ़ में होगी जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता
अम्बिकापुर 31 मार्च 2022/ कलेक्टर भरी संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन उदयपुर विकासखंड के रामगढ़ में किया जाएगा। यह आयोजन 2 अप्रैल 2022 को पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विकासखण्ड स्तर पर विजेता मंडली शामिल होंगे जिसके अनुसार 7 विकासखण्ड के एक-एक […]
ग्राम पंचायत के सरपंच/पंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिला प्रवर्गवार स्थानों के आरक्षण की कार्यवाही 17 दिसम्बर 2024 को जिले के चारों जनपद पंचायतों में आयोजित
बीजापुर दिसम्बर 2024/sns/ छत्तीसगढ़ पंचायत राज्य अधिनियम 1993 छत्तीसगढ़ पंचायत (उप सरपंच, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष) निर्वाचन नियम 1995 एवं छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के अनुषांगिक प्रावधानों के तारतम्य में एतद द्वारा सर्वसाधारण की जानकारी के लिए सूचित किया जाता है कि जिले के ग्राम पंचायत के सरपंच/पंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार […]
कलेक्टर ने प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा विभिन्न दायित्वों का प्रभार
कोरबा दिसंबर 2024/sns/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से जिला मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों के साथ-साथ अतिरिक्त दायित्वों का प्रभार सौंपा गया है। इसके अंतर्गत संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज बंजारे को सार्वजनिक उपक्रमों के समन्वय संबंधी दायित्व एवं कलेक्टर द्वारा सौंपे गए अन्य कार्यों का […]