दुर्ग, सितंबर 2022/केंद्रीय जेल दुर्ग में दंडित बंदी व्ही गोपाल राव आत्मज विजय सदाशिव राव उम्र 45 वर्ष निवासी जामुल थाना जामुल छत्तीसगढ़, केंद्रीय जेल दुर्ग में परिरुध्द था। केंद्रीय जेल दुर्ग में शौचालय से वापस आने के दौरान अचेत होकर गिरने पर जेल हॉस्पिटल में चिकित्सक के द्वारा 24 मार्च 2022 को उसका परीक्षण किया गया, परीक्षण उपरांत बंदी को मृत घोषित कर दिया गया। दंडित बंदी मृत्यु की मृत्यु की जांच हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी दुर्ग शहर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिस पर अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर जांच प्रारंभ कर दी गई है। प्रकरण में दावा आपत्ती हेतु 07 अक्टूबर 2022 की समय सीमा तय की गई है। यदि कोई दावा आपत्ति दर्ज करना चाहता है तो स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर लिखित अभिकथन दो प्रतियों में अनुविभागीय दंडाधिकारी दुर्ग शहर के समक्ष अपना साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।
संबंधित खबरें
महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मेटों का सम्मान
रायपुर मार्च 2022/महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 9 मार्च को जिले के 05 उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला मेटों का सम्मान किया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन राज्य स्तर से ऑनलाईन वेबीनार के माध्यम से पंचायत मंत्री श्री टी एस सिंहदेव की अध्यक्षता में किया गया। जिले के विकासखंड अभनपुर […]
सहकारी समिति की मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति 9 मई तक
बिलासपुर, 02 मई 2025/sns/- परमेश्वरी बुनकर सहकारी समिति मर्यादित लोफंदी की मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन कर दिया गया है। सूची के संबंध में दावा-आपत्ति 9 मई 2025 तक कार्यालयीन समय में सोसाइटी कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत किये जा सकते हैं। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निराकरण कर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 मई […]