अम्बिकापुर, अगस्त 2022/ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार द्वारा जिले में संचालित शासकीय शालाओं एवं आश्रमों में शिक्षण की समुचित व्यवस्था के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसके अंतर्गत जिले के 57 अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने निर्धारित आश्रम एवं छात्रावास का निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संस्था का नाम देते हुए कार्यरत अधीक्षक या अधीक्षिका, निरीक्षण दिनांक, संस्था में पदस्थ गार्ड का नाम देने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही संबंधित संस्था में नास्ते एवं भोजन की गुणवत्ता देखने की समझाइश दी है। संस्था में पेयजल एवं शौचालय की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था, बाउंड्री वाल की स्थिति व संस्था की समस्या पर चर्चा कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा है।
संबंधित खबरें
कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा में कृषक प्रशिक्षण संपन्न
दुर्ग मार्च 2025/sns/ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के सी.एस.एस.एम.आई.डी.एच. योजना अंतर्गत विगत दिवस कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ) दुर्ग में कृषक प्रशिक्षण आयोजित की गई। इस अवसर पर परियोजना के प्रभारी एवं विभागाध्यक्ष (पादप प्रजनन विभाग) डॉ. पी.के. जोशी, प्राध्यापक, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर ने औषधीय, सुगंधिक एवं मसाला फसलों के बाजार तक […]
महिला आयोग द्वारा प्रकरणों की सुनवाई 28 नवम्बर को जिला पंचायत में
जांजगीर-चांपा 27 नवम्बर 2024/sns/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक 28 नवम्बर 2024 को जिले में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि उक्त तिथि को जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अध्यक्ष डॉ. नायक द्वारा […]
रायगढ़ जिले के प्रगतिशील कृषक श्री कृष्ण कुमार गबेल नई दिल्ली में ‘भारत के करोड़पति पुरस्कार 2023’ सम्मान से हुए सम्मानित
रायगढ़, 11 दिसम्बर 2023/ कृषि विज्ञान केन्द्र, रायगढ़ के तकनीकी मार्गदर्शन में ग्राम-ठूसेकेला विकास खण्ड-खरसिया रायगढ़ जिले के प्रगतिशील एवं उन्नत कृषक श्री कृष्ण कुमार गबेल को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली में कृषि जागरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारत के करोड़पति पुरस्कार 2023 सम्मान से सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर केन्द्र […]