रायगढ़, 11 दिसम्बर 2023/ कृषि विज्ञान केन्द्र, रायगढ़ के तकनीकी मार्गदर्शन में ग्राम-ठूसेकेला विकास खण्ड-खरसिया रायगढ़ जिले के प्रगतिशील एवं उन्नत कृषक श्री कृष्ण कुमार गबेल को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली में कृषि जागरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारत के करोड़पति पुरस्कार 2023 सम्मान से सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.बी.एस.राजपूत भी उपस्थित रहे। डॉ.राजपूत ने कहा देश के हर क्षेत्र से किसानों की सूची भेजी गयी थी जिसमें हमारे रायगढ़ जिले के लिए बहुत ही गौरव का विषय है कि ग्राम ठूसेकेला विकासखण्ड खरसिया से उन्नतषील कृषक श्री कृष्ण कुमार गबेल को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। कृषि में नवाचार, तकनीकी हस्तातरण, मशीनीकरण, बीज उत्पादन, उद्यम विकास एवं एकीकृत कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट मेहनत से यह मुकाम हासिल किए है। श्री गबेल के इस उपलब्धि के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र, रायगढ़ के समस्त वैज्ञानिकों में डॉ.मनीषा चौधरी डॉ.के.के पैकरा, डॉ.के.डी.महंत, डॉ.सी.एस.सोलंकी,डॉ.सविताआदित्य,डॉ.एन.सी. बंजारा, श्री आषुतोष सिंह शांडिल्य, श्री नीलकमल पटेल, श्री मनोज साहू के साथ-साथ कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र के अधिष्ठाता डॉ.ए.के सिंह एवं उपसंचालक कृषि रायगढ़ के श्री ए.के.वर्मा तथा जिले के समस्त किसान बन्धुओं ने खुशी एवं हर्ष व्यक्त किया है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने भोरमदेव महोत्सव के सफल आयोजन के लिए अधिकारी को अलग-अलग दायित्व सौंपे
कवर्धा, 11 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक पुरातात्विक और जनआस्था के नाम से प्रसिद्ध भोरमदेव महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। भोरमदेव महोत्सव का आयोजन आगामी 26 और 27मार्च 2025 को होगा। महोत्सव की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई है। इस दो दिवसीय मोहत्सव में छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, रीति रिवाजों के साथ बॉलीवुड की सुमधुर […]
महिला मड़ई: महिलाओं में दिखी स्वावलंबन की झलक
कोरिया के आचार-पापड़, जांजगीर के कोसा,चलो संगी मड़ई में खाबो मिलेट के डोसारायपुर, मार्च 2023/ राजधानी में चल रहे महिला मड़ई में दिखी महिलाओं की आर्थिक तरक्की की झलक। प्रदेशभर से महिला समूह अपने उत्पादों को लेकर यहां पहुंची है। इनमें जांजगीर का प्रसिद्ध कोसा, बस्तरिया आर्ट की विभिन्न कलाकृतियां, मिलेट के स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद, […]
चंदूलाल चंद्राकर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस सहायता केंद्र स्थापित
दुर्ग 10 मई 2023/चंदूलाल चंद्राकर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कचौँदूर, दुर्ग मे आज पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना की गई । इस केंद्र का शुभारम्भ ज़िले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पी. के. पात्रा, अस्पताल अधीक्षक डॉ. अतुल मनोहरराव देशकर, उप अधीक्षक डॉ. कुलदीप सांगा एवं […]