छत्तीसगढ़

जैकेट में लाल गुलाब लगाकर परेड ग्राउंड पहुंचे मुख्यमंत्री, उन्हें देखकर पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद ताजा हो गई,

रायपुर, 15 अगस्त 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर जब राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में पहुंचे, तब उन्हें देखकर पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद ताजा हो गई।

मुख्यमंत्री श्री बघेल पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में अपने जैकेट में लाल गुलाब लगाकर पहुंचे। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू हमेशा अपनी जैकेट में लाल गुलाब लगाए रहते थे।

पंडित नेहरू फूलों से अत्याधिक लगाव था। फूलों से मन प्रफुल्लित और प्रसन्न रहता है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ एक ऐसा यादगार उत्सव था, जिसमें हर लोग प्रसन्नता का अनुभव कर रहे थे। इसी खुशी और प्रसन्नता को व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भी अपने जैकेट में लाल गुलाब लगाकर व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *