दंतेवाड़ा, अगस्त 2022। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छ.ग. रायपुर के द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2023, आधार संग्रह, संशोधित प्रपत्र, प्ररूप-6ख, ERo-Net,Garuda app, NVSP, VHA के संबंध में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण 2 अगस्त 2022 को प्राप्त कर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के परिपालन में जिला स्तरीय प्रशिक्षण 4 अगस्त 2022 को समय दोपहर 3.00 बजे संयुक्त जिला कार्यालय के प्रथम तल में प्रशिक्षण आयोजित किया था। उप जिला निर्वाचन अधिकारी, दंतेवाड़ा, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, दंतेवाड़ा, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बचेली, समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, दंतेवाड़ा, जिला स्तरीय/विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स, समस्त तहसील स्तर के मास्टर ट्रेनर्स एवं निर्वाचन से संबंधित कर्मचारी/डॉटा एन्ट्री ऑपरेटर प्रशिक्षण में उपस्थित थे। जिला स्तरीय प्रशिक्षण पश्चात तहसील स्तर पर बी.एल.ओ./ सुपरवाईजरों का प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, दंतेवाड़ा एवं समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को दिये गये।
संबंधित खबरें
उच्च श्रेणी शिक्षक एवं पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति हेतु अंतिम वरिष्ठता सूची प्रकाशित
जगदलपुर, 21 जनवरी 2022/ कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर द्वारा सहायक शिक्षक एलबी एवं शिक्षक एलबी पद से उच्च श्रेणी शिक्षक एवं प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के पद पर पदोन्नति हेतु बस्तर संभाग के शिक्षकों का अंतिम पदक्रम वरिष्ठता सूची प्रकाशित कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि स्कूली शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन […]
कलेक्टर ने एयरपोर्ट उन्नयन कार्य का किया निरीक्षण
गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश अम्बिकापुर, फरवरी 2023/ कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार मंगलवार को देर शाम दरिमा में मा महामाया एयरपोर्ट उन्नयन कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने रन-वे सहित अन्य कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।कलेक्टर ने रन-वे को एयरपोर्ट ऑथॉरिटी के मानक अनुसार फाइनल […]
जमशेदपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव सायकहा – किसी राज्य का सीएम रहा नेता जेल में हो, इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा
जमशेदपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव सायकहा – किसी राज्य का सीएम रहा नेता जेल में हो, इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा रायपुर/जमशेदपुर | जिस राज्य का मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हो, उस राज्य के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा. यहां एक मंत्री भी ईडी की गिरफ्त में हैं. उनके नौकर के […]