छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 6 नवंबर को

दंतेवाड़ा, अगस्त 2022। भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) के अंतर्गत राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति प्राप्ति हेतु छ.ग. शासन द्वारा संचालित शासकीय विद्यालय, शासकीय अनुदान प्राप्त विद्यालय, स्थानीय निकाय, विद्यालय के कक्षा 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी से राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2022-23 के लिए निःशुल्क ऑफ लाईन आवेदन आमंत्रित किए गए है। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2022 तक निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 6 नवंबर 2022 दिन रविवार को किया जायेगा। विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाईट  www.scert.cg.gov.in का अवलोकन कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *