मुंगेली, जुलाई 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव के आग्रह पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर ने आज कोविड-19 का बूस्टर डोज लगवाया। जिले के विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम मोतिमपुर (अमरटापू धाम) में आज सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्राकर के द्वारा कोविड-19 का बूस्टर डोज अभी तक नहीं लगने की जानकारी देने पर कलेक्टर श्री राहुल देव ने उन्हें बूस्टर डोज के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात् जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्राकर ने वहीं पर कोविड-19 का बूस्टर डोज लगवाया। इस दौरान उन्होंने जिले के नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नही है। स्वयं को और परिवार को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण केंद्र पहुंचकर टीका अवश्य लगवाएं। इस अवसर पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री संजीत बनर्जी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, एसडीएम मुंगेली श्री अमित कुमार, प्रतिष्ठित नागरिक श्रीमती कृष्णा बघेल, श्री शत्रुहन सोनू चंद्राकर, श्री दुर्गा बघेल, ननकू भिखारी और ग्राम के सरपंच मौजूद थे।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल नवीन जिला सक्ती का 9 सितंबर को करेंगे शुभारंभ
मुद्दतो बाद आया ऐसा ऐतिहासिक पल जिसका इंतजार वर्षों से था सक्ती के रहवासियों कोकलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का होगा उद्घाटन जांजगीर-चांपा, सितंबर 2022/ मुद्दतो बाद ऐसा ऐतिहासिक पल आने वाला है, जिसका इंतजार वर्षों से सक्ती के रहवासियों को था। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य और विधानसभा अध्यक्ष डॉ […]
धान की फसल के बदले अन्य फसल लेने के लिए किसानों को करें प्रोत्साहित
राजनांदगांव 08 फरवरी 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत मजदूरों को उनके खाते में राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए गांव-गांव में शिविर लगाकर नामांतरण, सीमांकन, डायवर्सन, ऋण पुस्तिका का वितरण अभियान चलाकर करना है। […]
नरवा विकास: वर्ष 2021-22 में कैम्पा मद से 392 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत
लगभग 38 लाख संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर वनांचल के 1962 छोटे-बड़े नालों में 8 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि होगी उपचारित: वन मंत्री श्री अकबर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य के वन क्षेत्रों में भू-जल संरक्षण तथा संवर्धन के […]