मुंगेली, जुलाई 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर जिले को और अधिक हरा-भरा बनाने सघन वृक्षारोपण अभियान की आज शुरूआत की गई है। इसी कड़ी में जिले के प्रतिष्ठित नागरिक श्री दुर्गा बघेल के आग्रह पर जिला प्रशासन द्वारा आज विकासखंड मुंगेली के ग्राम मोतिमपुर (अमरटापू धाम) में सघन वृक्षारोपण अभियान किया गया। जिसके तहत जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर, उपाध्यक्ष श्री संजीत बनर्जी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, एसडीएम मुंगेली श्री अमित कुमार और स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रतिष्ठित नागरिकों द्वारा विभिन्न किस्म के पौधे रोपे गए। इस दौरान लोगों को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने पौधा लगाने के साथ वृक्ष बनने तक देखभाल व सुरक्षा करने की अपील की गई। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जिले को और अधिक हरा-भरा बनाने के लिए विकासखण्डवार वृक्षारोपण किया जाएगा। जिसमें 1.50 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। जिसकी शुरूआत आज से की गई है। इस अवसर पर प्रतिष्ठित नागरिक श्रीमती कृष्णा बघेल, श्री शत्रुहन सोनू चंद्राकर, ननकू भिखारी सहित ग्राम के सरपंच और संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2022 तक सड़कें गड्ढा मुक्त हों : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने खराब सड़कों की शिकायतों पर जतायी नाराजगी मुख्यमंत्री ने कहा, खराब सड़कों की मरम्मत का कलेक्टर स्वयं मॉनिटरिंग करें “सड़क मरम्मत के लिए बजट की कोई कमी नहीं” रायपुर, 09 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में आगामी दिसंबर माह तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को […]
’महिला सम्मान बचत’ अंतर्गत बालिका/महिलाएं खोल सकेंगी अपना खाता
कोरबा 19 मई 2023/नारी शक्ति सशक्तीकरण हेतु एवं उनकी वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने हेतु प्रारंभ की गई योजना महिला सम्मान बचत प्रमाण-पत्र के अंतर्गत कोई भी भारतीय बालिका/महिला डाक घर में अपना खाता 31 मार्च 2025 तक खोल सकती है। इस योजना में न्यूनतम रू. 1000/- एवं 100 के गुणांक में जमा किया जा […]
सांसद श्री विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में मनाया जाएगा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस
दुर्ग, 20 जून 2025/sns/- ग्यारहवे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल मुख्य अतिथ्य में आयोजित किया गया है। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कार्यक्रम 21 जून को खालसा पब्लिक स्कूल मालवीय नगर चौक दुर्ग में प्रातः 7 से 7.45 बजे के मध्य […]