रायपुर, 09 जुलाई 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा है कि यह पर्व ईश्वर के प्रति समर्पण एवं त्याग का प्रतीक है। इससे ईश्वर के प्रति आस्था और समाज में प्रेम, भाईचारा एवं एकजुटता की भावना बढ़ती है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से परस्पर सद्भाव, एकता व भाईचारे की गौरवशाली परंपरा के अनुसार पर्व मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि पर्व मनाते समय कोरोना गाईडलाइन का पालन करना भी जरूरी है।
संबंधित खबरें
आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं ने बढ़ाया नया कदम
राजनांदगांव मार्च 2022। स्वसहायता समूह की महिलाएं गौठान से जुड़कर आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में नया कदम बढ़ा रहीं है। गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट, मशरूम उत्पाद, साग-सब्जी उत्पादन के साथ-साथ अब मधुमक्खी पालन करने के दिशा में आगे बढ़ रहीं है। शासन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को […]
वर्मी खाद के गुणवत्ता परीक्षण हेतु जांच दल का गठन
रायपुर 21 मई 2022/प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी समिति टेकारी (कुंडा) विकासखंड आरंग में कृषको को विक्रय हेतु गोठान के माध्यम से भंडारित वर्मी खाद के गुणवत्ता पर पूर्व विधायक आरंग श्री नवीन मारकण्डे द्वारा विडियो क्लिप सोशल मिडिया पर जारी किया गया था। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार द्वारा इस विडियो क्लिप को संज्ञान में […]
कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने ली महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक
कुपोषण के मामलों पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देशसारंगढ़-बिलाईगढ़, 7 जनवरी 2023/ कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी ने जिले के सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की, साथ ही राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर […]