कवर्धा, जुलाई 2022। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल कवर्धा, जिला कबीरधाम में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा ग्यारहवीं के प्रवेश के लिए ऑनलाईन प्राप्त आवेदनों की छंटनी उपरांत अपात्र छात्रों की सूची विद्यालय सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। अपात्र आवेदक से 6 जुलाई 2022 शाम 5 बजे तक आवश्यक दस्तावेज तथा ऑनलाईन आवेदन पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा अंकसूची की छायाप्रति के साथ कार्यालय में दावा-आपत्ति आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इसके बाद कक्षा ग्यारहवीं में संकायवार लॉटरी के माध्यम से 7 जुलाई 2022 को दोपहर 1 बजे विद्यालय में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में चयन प्रक्रिया पूर्ण किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में पालकगण उपस्थित रह सकते है।
संबंधित खबरें
घायल हाथी शावक का रेस्क्यू ऑपरेशन सफल वन विभाग की सतर्कता से बची जान
रायगढ़, 05 जून 2025/sns/- रायगढ़ वनमंडल के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत नवापारा (टेण्डा) सर्किल के चारमार परिसर में 30 हाथियों का दल पिछले कुछ दिनों से विचरण कर रहा था। इसी दौरान 3 जून की सुबह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जब एक नर हाथी शावक लगभग 5 वर्ष की उम्र, ऊंचाई लगभग 5 फीट, ग्राम […]
खाद्य निरीक्षक की भर्ती परीक्षा 20 फरवरी को
अम्बिकापुर 17 फरवरी 2022/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा खाद्य निरीक्षक की भर्ती परीक्षा 20 फरवरी को 2022 को आयोजित की जाएगी। जिले में इस परीक्षा के आयोजन के लिए 33 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इस दिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1ः15 बजे तक परीक्षा आयोजित होंगे।कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने […]
पझरा नाला के उपचार से 21 हेक्टेयर बढ़ा सिचाई रकबा
3 ग्रामों के 110 किसान हुए लाभान्वितमनरेगा से 2496 ग्रामीणों को मिला रोजगारकोरबा, फरवरी 2023/छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी ग्राम सुराजी योजना के तहत नरवा विकास के कार्यों के सकारात्मक परिणाम जिले में लगातार दिखाई दे रहे हैं। जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत पझरा नाला में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन की विभिन्न संरचनाओं के निर्माण कराने […]