छत्तीसगढ़

असफल नलकूप (बोरवेल) को कैपिंग (ढकने) एवं मिट्टी भरने की कार्यवाही के लिए श्री सुनील शुक्ला नोडल अधिकारी नियुक्त

कवर्धा, जुलाई 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने असफल नलकूप (बोरवेल) को कैपिंग (ढकने) एवं मिट्टी भरने की कार्यवाही के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री सुनील कुमार शुक्ला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। श्री शुक्ला का माबाईल नंबर 98274-01202 है।
अपर कलेक्टर श्री उइके ने बताया कि प्रायः देखने में आता है कि किसानों द्वारा खुदवाए जाने वाले बोरवेल असफल होने की स्थिति में खुला छोड़ दिया जाता है, जिससे जनहानि की संभावना बनी रहती है। जनहानि घटना न हो इसके दृष्टिगत रखते हुए विभागीय अमले के माध्यम से किसानों द्वारा कराए गए असफल नलकूप (बोरवेल) को कैपिंग (ढकने) एवं मिट्टी भरने की कार्यवाही के लिए श्री शुक्ला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *