बलौदाबाजार, जूलाई 2022/कलेक्टोरेट जनचौपाल में आज तहसील कसडोल अंतर्गत ग्राम मोहतरा ह के निवासी प्रेमलाल साहू ने जनचौपाल में रजिस्ट्री विक्रय प्रमाणीकरण हेतु आवेदन पत्र कलेक्टर रजत बंसल को दिए। उन्होनें ने कलेक्टर को बताया कि मेरा कई महिनों से रजिस्ट्री विक्रय प्रमाणीकरण हेतु तहसील कार्यालय का लगातार चक्क्र लगा रहा हूं पर मेरा काम नहीं हो रहा है। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता को निर्देशित करते हुए समस्या का निराकरण का निर्देश दिए। अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता ने एसडीएम कसडोल एवं तहसीलदार को प्रकरण को अविलम्ब निराकरण करने के निर्देश दिए। जिस पर कार्रवाई करते हुए आवेदक का रजिस्ट्री विक्रय प्रमाणीकरण के साथ-साथ उनका नामांतरण भी 3 घंटे के भीतर कर उन्हे दिया गया। आवेदक प्रेमलाल साहू ने समस्या के तत्काल निराकरण होने पर जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों के खाते में राशि की अंतरित
धमतरी 31 मार्च 2022/ आज प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान राज्य के किसानों, पशुपालकों, महिला समूहों, तेंदूपत्ता संग्राहक और भूमिहीन मजदूर परिवारों के बैंक खाते में 1125 करोड़ रूपए अंतरित किया है। इसके अलावा राज्य में सुदृढ़ प्रशासन के लिए […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में 268.54 करोड़ रूपए की लागत के 26 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया
ब्रेकिंग रायपुर, 04 मार्च 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में 268.54 करोड़ रूपए की लागत के 26 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने इसमें से 122.95 करोड़ रूपए की लागत के 15 कार्यों का लोकार्पण तथा 145.59 करोड़ रूपए की लागत के 11 […]
जन्माष्टमी के अवसर पर ननिहाल से भेजे गए विशेष परिधान से सुशोभित हुए अयोध्या में श्रीरामलला
बस्तर के शिल्पियों द्वारा बुने गए पीले खादी सिल्क से निर्मित किया गया है विशेष परिधान छत्तीसगढ़वासियों के प्रेम, आस्था और समर्पण का प्रतीक है यह परिधान रायपुर 27 अगस्त 2024/ प्रभु श्री रामलला अयोध्या मे प्राण प्रतिष्ठा के बाद अपनी सम्पूर्ण दिव्यता और आभा से सुशोभित हैं। प्राणप्रतिष्ठा के पश्चात पहली जन्माष्टमी में बस्तर […]