राजनांदगांव , जुलाई 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज जल तरंग कॉलोनी स्थित सी-मार्ट एवं धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां समूह की महिलाओं द्वारा स्थानीय स्तर पर बनाए गए उत्पाद एवं समूह की महिलाओं द्वारा सी-मार्ट के माध्यम से की गई बिक्री के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं द्वारा हस्त निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने की जरूरत है। कलेक्टर ने कमला कॉलेज रोड तथा रेल्वे स्टेशन रोड स्थित धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स का अवलोकन किया। उन्होंने वहां दवाईयों की उपलब्धता एवं बिक्री के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम श्री अरूण वर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
*जिला कार्यालय में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण*
एक नागरिक और अधिकारी के रूप में मजबूत, सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र निर्माण में निभाएं अपनी भूमिका – कलेक्टर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, अगस्त 2022/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों सहित जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने अधिकारी […]
व्यापमं द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में आवश्यक व्यवस्था एवं परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी
जगदलपुर, 16 जुलाई 2025/sns/- राज्य में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। हाल ही हुई परीक्षा में नकल के प्रकरण को मद्देनजर अब परीक्षा केंद्र में अधिक सतर्कता बरती जा रही है। व्यापमं द्वारा 20 जुलाई 2025 से आयोजित होने वाली परीक्षाओं में निम्नानुसार व्यवस्था सुनिश्चित किया जा […]
मंदिर सेवा समिति के सदस्यों से मिलकर जाना हाल-चाल
रायपुर, 26 अक्टूबर 2024/sns/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु इस दौरान जगन्नाथ सेवा समिति के सदस्यों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने इस […]


