कोरब, जुलाई 2022/जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री संजीव झा ने कलेक्टोरेट में संचालित विभिन्न विभागों के कार्यालयीन शाखाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री झा ने खनिज शाखा, भू-अभिलेख शाखा, भू-अर्जन शाखा, नजूल अधिकारी, एनआईसी, न्यायालय अतिरिक्त कलेक्टर, कोषालय, नाजिर शाखा, जिला अंत्यावसायी शाखा, खाद्य शाखा, आबकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा एवं जनसंपर्क सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री झा ने कार्यालयों में जाकर मौजूद अधिकारी कर्मचारियों से स्थापना आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं के अधिकारी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने और शासकीय दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने के लिए कहा। कलेक्टर श्री झा ने कलेक्टोरेट परिसर में मरम्मत की आवश्यकता वाले स्थानों का चिन्हांकन कर मरम्मत करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले, एसडीएम कोरबा श्री हरिशंकर पैकरा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष ने 14 करोड़ से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
रायपुर, नवम्बर 2021/छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक श्री चंदन कश्यप ने आज नारायणपुर प्रवास के दौरान जिले 14 करोड़ से अधिक लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिसमें 11 करोड़ 9 लाख और नारायणपुर बस स्टैंड से नया रेल्वे लाईन पहुंच मार्ग जिसकी लागत 3 करोड़ 9 लाख की लागत […]
प्रशिक्षणार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था करने हेतु
20 जुलाई तक मूल्य कथन आमंत्रितजगदलपुर, 06 जुलाई 2022/ जिला परियोजना लाईवलीहुड काॅलेज जगदलपुर अंतर्गत प्रशिक्षणार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था करने हेतु जिला बस्तर में पंजीकृत स्व-सहायता समूह से 20 जुलाई 2022 को दोपहर 02 बजे तक व्यक्तिगत रूप से स्पीड-पोस्ट, रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से मूल्य कथन आमंत्रित की जाएगी। अधिक जानकारी हेतु […]
पालना केन्द्र में क्रेश सहायिका पद हेतु आवेदन 6 मार्च तक आमंत्रित
दुर्ग फरवरी 2025/sns/ एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-2 द्वारा पालना केन्द्र में क्रेश सहायिका के दो रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है। नियुक्ति हेतु आवेदन 6 मार्च 2025 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-02 में आमंत्रित है। आवेदन नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा रोड भिलाई 03 में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से भेजा जा […]