छत्तीसगढ़

नवपदस्थ कलेक्टर श्री राहुल देव ने संभाला कार्यभार

मुंगेली , जुलाई 2022

मुंगेली जिले में नवपदस्थ कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज 01 जुलाई को कार्यभार संभाल लिया। नवपदस्थ कलेक्टर श्री राहुल देव 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। नवपदस्थ कलेक्टर श्री राहुल देव इससे पहले जांजगीर-चांपा जिले में अपर कलेक्टर, सूरजपुर और नारायणपुर में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कोरबा में नगर निगम आयुक्त के पद पर पदस्थ थे। कलेक्टर श्री देव की पहली कलेक्टर के रूप में मुंगेली जिले में पदस्थापना हुई है। श्री राहुल देव मुंगेली जिले के दसवें कलेक्टर हैं। नवपदस्थ कलेक्टर श्री राहुल देव के कार्यभार संभालने पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत एवं जिला कोषालय अधिकारी श्री रूपेश पाठक द्वारा गुलदस्ता भेंट कर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *