भेंट-मुलाकात
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा
विधानसभा: भरतपुर-सोनहत (जिला-कोरिया)
दिनांक: 28.06.2022
———————————————–
बहरासी –
विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में देवगुड़ी के निर्माण के लिए पांच-पांच लाख रुपए की स्वीकृति।
बहरासी हायर सेकेण्डरी स्कूल का नया भवन बनेगा।
रमदहा जलप्रपात को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
जनकपुर-कोटाडोल सड़क भूमि अधिग्रहित प्रभावितों को तीन करोड़ रूपए मुआवजे देने की घोषणा।
माड़ीसराई में विद्युत उपकेन्द्र की होगी स्थापना।
क्षेत्र के बिजलीविहीन 26 गांवों में बिजली पहुंचाई जाएगी।
ग्राम केल्हारी में जिला सहकारी बैंक की शाखा खुलेगी।
ग्राम केल्हारी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला जाएगा।
ग्राम कुवांरपुर और नागपुर को उप तहसील का दर्जा दिया जाएगा।
ग्राम पंचायत जनकपुर को नगर पंचायत बनाया जाएगा।
रामगढ़ –
रामगढ़, नटवाही, सिंघोर, इतवार, उझाव, अमृतपुर, खैरवारीपारा, चुलादर, गरनई, झापर, सौर ऊर्जा से बिजली पहुचाई जाएगी। जहां बैटरी ठीक न हो उसे बदला जाएगा।
रामगढ़ में उप तहसील का दर्जा मिला।
रामगढ़ से कोटडोल तक पक्की सड़क निर्माण।
रामगढ़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में होगा उन्नयन।
रामगढ़ में बनेगा मिनी स्टेडियम।
रजौली-
कटगोड़ी, दूल्हीधार में एनिकट निर्माण की घोषणा।
रजौली में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा की स्थापना।
सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का 50 बिस्तरयुक्त अस्पताल के तौर पर उन्नयन।
रजौली हाई स्कूल को हायर सेकंडरी स्कूल के तौर पर उन्नयन।
सोनहत ब्लॉक के ग्राम चंदहा, बंशीपुर, नवाटोला, कचोहर तक विद्युतीकरण।
किशोरी-कचोहर मार्ग तथा नवाटोला-देवतीडांड मार्ग पर नवीन पुल का निर्माण।
रजौली में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा।
बैकुण्ठपुर-
मुख्यमंत्री ने कंवर समाज के लिए सामाजिक भवन के प्रथम तल निर्माण हेतु 20 लाख रुपए की स्वीकृति दी।