दुर्ग, दिसंबर 2022/ सेना भर्ती रैली में युवाओं का अपूर्व उत्साह दुर्ग जिले में दिख रहा है। सेना भर्ती स्थल के पास बड़ी संख्या में युवा अपना कौशल दिखाने पहुंच रहे हैं। आज 4700 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था इसमें 2956 युवा भर्ती रैली में भाग लेने पहुंचे। इसके अलावा नर्सिंग अटेंडेंट की भर्ती प्रक्रिया 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक चलेगी। उल्लेखनीय है कि इन युवाओं के रूकने और भोजन की व्यवस्था प्रशासन द्वारा कराई गई है और सारी व्यवस्थाओं की निरंतर मानिटरिंग कराई जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपसंचालक जनशक्ति नियोजन श्री राजकुमार कुर्रे ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से युवाओं की सभी जिज्ञासाओं का समाधान किया जा रहा है। नोडल अधिकारी लगातार स्थिति की मानिटरिंग में लगे हुए हैं। जहां भी किसी तरह की दिक्कत होती है समाधान के लिए तुरंत निर्देशित किया जाता है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा नियमित रूप से सेना भर्ती स्थल में पहुंच कर सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं और नोडल अधिकारियों से लगातार व्यवस्था की जानकारी ले रहे हैं।
संबंधित खबरें
गीली मिट्टी की तरह होते हैं बच्चे, जैसा आप बनाना चाहते हैं बना सकते हैं….,चाक पर हाथ चला और दीया बनाकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दिया सन्देश
बच्चों के हुनर और प्रस्तुति की सराहना की राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में स्टॉल का किया अवलोकन रायपुर 5 जुलाई 2024/ बच्चे तो मन के सच्चे होते हैं और यह बिल्कुल ही गीली मिट्टी की तरह होते हैं.. आप इन्हें जिस रूप में आकार देना चाहते हैं, दे सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय […]
गोबर बेचकर पामगढ़ निवासी गजानंद ने खरीदी मोटर बाइक
गोधन न्याय योजना से जुड़कर हितग्राहियों के परिवार में आ रही खुशहालीपशुपालन के क्षेत्र से जुड़कर मिल रही बेहतर आमदनी जांजगीर-चांपा, जनवरी 2023/ गोधन न्याय योजना से जुड़कर और गोठान में गोबर बेचकर पशुपालकों की खुशियां लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे ही एक शख्स पामगढ़ विकासखण्ड के कोसीर ग्राम पंचायत के गजानंद हैं, […]
मुख्यमंत्री 20 जुलाई को गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 7 करोड़ 48 लाख रूपए का करेंगे भुगतान
गोधन न्याय योजना में अब तक 293.94 करोड़ का हो चुका है भुगतान गौठानों से जुड़ी महिला समूहों को हो चुकी 74.68 करोड़ की आय गोधन न्याय योजना देश-दुनिया की इकलौती ऐसी योजना है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य के गौठानों में 2 रूपए किलो की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। गौठानों […]