रायगढ़, जून2022/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास की ओर से अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम, 2006 एवं नियमों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में क्रमश: जिला परियोजना समन्वयक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता की नियुक्ति किया जाना है। यह पद अशासकीय एवं पूर्णत: अस्थायी होंगे एवं निर्धारित व नियत की गयी अवधि के अंतर्गत सीमित होंगे। पूर्व में उक्त पदों के लिए आवेदकों से 13 जून 2022 को सायं 5.30 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। वन अधिकार अधिनियम, 2006 के क्रियान्वयन का न्यूनतम तीन वर्षो का मैदानी क्षेत्रों में कार्य करने वाले अभ्यर्थी पर्याप्त संख्या में न मिलने के कारण पुन: 30 जून 2022 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। पूर्व में 13 जून 2022 तक आवेदन कर चुके पात्र अभ्यर्थियों को भी साक्षात्कार में सम्मिलित किया जाएगा। उन्हें पृथक से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
संबंधित खबरें
69 लाख 4 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
15 मार्च तक राशन कार्ड का नवीनीकरण कार्य किए जाएंगे रायपुर, 04 मार्च 2024/छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य जारी है। 04 मार्च की स्थिति में 69 लाख 4 हजार 329 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है। छुटे […]
कलेक्टर श्री वंसत ने सुनी जनदर्शन कार्यक्रम में पहंुचे आमजनों की समस्याएं
मुंगेली 22 मार्च 2022 // कलेक्टर श्री अजीत वसंत और जिले के पुलिस अधीक्षक श्री डी. आर. आंचला ने आज संयुक्त रूप से जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जिले के आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनी और नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को […]
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में जहां हिन्दी माध्यम के विद्यार्थी अध्यनरत हैं, वहां हिन्दी माध्यम की पढ़ाई अनिवार्य रूप से करने के निर्देश
रायपुर, जून 2022 प्रदेश में स्वीकृत सभी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में जहां हिन्दी माध्यम के विद्यार्थी अध्यनरत हैं, वहां हिन्दी माध्यम की पढ़ाई अनिवार्य रूप से करने के निर्देश संचालक लोक शिक्षण द्वारा जारी किए गए हैं। संचालक लोक शिक्षण द्वारा इस संबंध में सभी कलेक्टरों और सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र […]