धमतरी , जून 2022/ कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने मृत्यु के तीन प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की धमतरी तहसील के ग्राम सेमरा निवासी कु. ज्योति सिन्हा की मृत्यु आग में जलने की वजह से इलाज के दौरान नवम्बर 2021 में हो गई थी। उनकी माता श्रीमती तोमिन सिन्हा को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि कलेक्टर ने स्वीकृत की है। इसी प्रकार भखारा तहसील के ही ग्राम पुरैना निवासी श्री आनंदराम कोसरे की मृत्यु जनवरी 2022 में पानी में डूबने से हो गई। मृतक के पुत्र एवं आवेदक श्री सुरेश कुमार कोसरे को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसके अलावा कुरूद तहसील के ग्राम बगौद निवासी श्री तरूण कुमार ध्रुव को भी चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उनकी पत्नी श्रीमती लीला ठाकुर की मृत्यु अप्रैल 2022 में पानी में डूबने की वजह से हो गई थी। इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरूद ने ग्राम बिरेझर निवासी श्री मुरली साहू की पुत्री कु. नित्या साहू की मृत्यु स्कूल जाते समय सड़क दुर्घटना में हो गई। आवेदक श्री मुरली साहू को एसडीएम कुरूद ने सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर एवं एसपी ने सुदूर क्षेत्र तिमेनार, एटेपाल में विकास कार्यों का जायजा लिया
तिमेनार में बनेगा स्कूल के लिए पक्का भवनकलेक्टर एवं एसपी ने स्कूली बच्चों से मिलकर पढ़ाई की जानकारी ली चाकलेट एवं बिस्कीट भी बांटेबीजापुर, जनवरी 2023- कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय ने भैरमगढ़ ब्लाक के सुदूर क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया सहित विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। अतिसंवेदनशील क्षेत्र […]
7 नवम्बर से 30 नवम्बर तक एक्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर रहेगा प्रतिबंध
भारत निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना कवर्धा, नवम्बर 2023। छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में विधानसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी 7 नवम्बर से 30 नवम्बर तक किसी भी तरह के एक्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया है। आयोग द्वारा आज इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई […]
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में रोवर्स-रेंजर्स दल का गठन
बिलासपुर, मार्च 2025/sns/ गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर में रोवर्स-रेंजर्स दल का गठन किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, शारीरिक और मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना है। यह गठन भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्यालय के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर 20 मार्च 2025 को विश्वविद्यालय […]