छत्तीसगढ़

जिला मुख्यालय सुकमा में हर घर तिरंगा रैली का भव्य आयोजन कलेक्टर और एसपी ने रैली में हुए शामिल

सुकमा, 12 अगस्त 2025/sns/- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत जिला मुख्यालय सुकमा में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव और पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण शामिल होकर जनमानस में देशभक्ति का संदेश दिया।
रैली की शुरुआत जवाहर नवोदय विद्यालय, कुम्हाररास सुकमा से हुई। द्वितीय वाहिनी के जवानों और जवाहर नवोदय विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों ने तिरंगे झंडे लहराते हुए “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। रैली संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर होते हुए वापस जवाहर नवोदय विद्यालय, कुम्हाररास पहुंचकर संपन्न हुई।
कार्यक्रम में द्वितीय वाहिनी के अधिकारी श्री अश्विन कुमार मिश्रा, कमांडेंट श्री कमलेश, डिप्टी कलेक्टर श्री सबाब खान सहित जिले के अन्य अधिकारी-कर्मचारी और जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *