रायपुर, 13 जून 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 14 जून को संत कबीर की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि संत कबीर साहेब का जीवन दर्शन हर युग में प्रासंगिक है। संत कबीर ने अपने दोहों के माध्यम से भाईचारे, प्रेम, सद्भावना और सामाजिक समानता का संदेश दिया। उन्होंने समाज में फैले आडंबर और जात-पात का सख्त विरोध किया। अपने दोहों के माध्यम से उन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर कठोर प्रहार किया और लोगों को सत्य, अहिंसा, दया, करूणा, परोपकार जैसे मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। छत्तीसगढ़ में भी संत कबीर के जीवनदर्शन का लोगों के जन-जीवन पर गहरा प्रभाव रहा है। श्री बघेल ने कहा है संत कबीर के उपदेश हमें हमेशा सही राह दिखाते रहेंगे।
संबंधित खबरें
मैनपाट के नर्मदापुर में आकार ले रहा है उच्च गुणवत्ता का आत्मानंद विद्यालय अधिकारियों की सतत मॉनिटरिंग जारी
अम्बिकापुर / दिसम्बर 2021/ मैनपाट के नर्मदापुर में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है जिसके निर्माण में उच्च गुणवत्ता का ख्याल रखा जा रहा है। विद्यालय भवन तेजी से आकर ले रहा है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देश पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नर्मदापुर का […]
नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने किया छत्तीसगढ़ मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन
सुकमा मार्च 2022/ जनसंपर्क विभाग की विकास फोटो प्रदर्शनी ‘छत्तीसगढ मॉडल’ का अवलोकन नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने किया। जिसकी सराहना करते हुये सभी छात्राओं ने छत्तीसगढ मॉडल के मंच पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस थीम के साथ मनाने में जुट गयी। छत्तीसगढ़ शासन महिलाओं, बच्चों एवं बालिकाओं के लिए कई लाभकारी योजनाओं को क्रियान्वयन कर […]
मुख्यमंत्री ने कुलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की,प्रदेश में सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजिम में भगवान कुलेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सुख, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की । उन्होंने विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना की।