मुंगेली , जून 2022// कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर जिला मुख्यालय स्थित डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में सेना एवं अन्य बलों में भर्ती हेतु 600 युवा प्रशिक्षित हो रहे हैं। सेना एवं अन्य बलों में भर्ती हेतु इन युवाओं को भारतीय सेना से सेवानिवृत्त एक्स सर्विसमैन एवं जिले के दक्ष तथा अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा बेहतर प्रशिक्षण दिया रहा है। सेना एवं अन्य बलों में भर्ती हेतु पंजीकृत प्रशिक्षणार्थियों के लिए आवास, भोजन, पेयजल, विद्युत, बैठक व्यवस्था, वाहन व्यवस्था, आदि की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्रशिक्षणार्थियों को परिचय पत्र एवं सामान्य ज्ञान की पुस्तकें प्रदान की गई हैं। कलेक्टर डा. सिंह सहित जिले के अन्य वरिष्ठ जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा शारीरिक दक्षता के अलावा लिखित परीक्षा के संबंध में नियमित मार्गदर्शन दिया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप प्रशिक्षणार्थियों में प्रशिक्षण के प्रति जबरदस्त उत्साह है। इसी तरह प्रशिक्षणार्थियों को विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत स्टेशनरी, जूता, टी-शर्ट आदि निःशुल्क दी जाएगी। जिले के युवाओं के कैरियर निर्माण हेतु किए जा कार्यों से प्रभावित होकर समाज सेवी संस्थाओं द्वारा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग दिया जा रहा है और युवाओं को मन लगाकर तैयारी करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षण से शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ व्यावहारिक एवं नैतिक ज्ञान प्राप्त होता है। सेना में भर्ती होने से साहस, वीरता और देश प्रेम की सीख मिलती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। परिवार गौरवान्वित महसूस करता है।
संबंधित खबरें
सांसद श्री संतोष पाण्डेय की अनुशंसा पर निर्माण कार्यों के लिए 03 लाख 99 हजार 700 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
कवर्धा, 22 अगस्त 2024। सांसद श्री संतोष पाण्डेय की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे द्वारा जिले के निर्माण कार्य के लिए 03 लाख 99 हजार 700 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका पंडरिया और संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत […]
कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति के संबंध मे बैठक 22 नवम्बर को
बेमेतरा/ नवम्बर 2021 हर घर दस्तक अभियान के अन्तर्गत दस्तक टीम द्वारा घर-घर भ्रमण कर के 30 नवम्बर 2021 तक लक्षित हितग्राहियों का प्रथम एवं द्वितीय डोज के सभी बचे हितग्राहियों को शतप्रतिशत टीकाकरण किया जाना है। कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति बढ़ाये जाने के संबंध मे सोमवार 22 नवम्बर को सवेरे 11ः00 बजे कलेक्टोरेट स्थित […]
कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण
सुकमा, अप्रैल 2023/ कलेक्टर श्री हरिस एस ने कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा के प्रक्षेत्र का भ्रमण एवं अवलोकन किया। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा लगाई गई मूंग, उड़द एवं रागी फसलों के अवलोकन के साथ साथ इरिगेशन पाइप इंटर लिंकिंग कार्य का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस दौरान केंद्र में […]