सुकमा, अप्रैल 2023/ कलेक्टर श्री हरिस एस ने कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा के प्रक्षेत्र का भ्रमण एवं अवलोकन किया। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा लगाई गई मूंग, उड़द एवं रागी फसलों के अवलोकन के साथ साथ इरिगेशन पाइप इंटर लिंकिंग कार्य का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस दौरान केंद्र में बनाई गई मुर्गी पालन, बटेर पालन, बकरी पालन एवं मशरूम उत्पादन इकाई के साथ साथ चिराग परियोजना के बारे में अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र में भूमि समतलीकरण, मछली पालन हेतु तालाब, वाटर हार्वेस्टिंग हेतु डबरी, वाटर टैंक एवं पुलिया निर्माण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कार्यपालन अभियंता श्री अनिल राठौर, मत्स्य विभाग से श्री ओम प्रकाश मांडवी, भूमि संरक्षण विभाग से श्री सुनील कुमार , केवीके से श्री हनुमंत तोमर, राजेंद्र कश्यप, सीनियर रिसर्च फैलो श्री वीरेन्द्र चौहान सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
31 पेटी एम.पी. मदिरा एवं स्विफ्ट कार जब्त, आरोपी गिरफ्तार
आबकारी विभाग दुर्ग ने अवैध शराब परिवहन पर की बड़ी कार्रवाई
चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा तथा ट्रांसफेट सर्वे अभियान अंर्तगत जिला बीजापुर में की गई कार्यवाही
बीजापुर, नवम्बर 2022- जिला कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी बीजापुर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा बीजापुर एवं भैरमगढ़ स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। साथ ही जिले में ट्रांसफेट सर्वे अभियान के तहत जांच के लिए नमूना संग्रहण कर प्रयोगशाला जांच हेतु भेजा गया। इस सर्वे अभियान […]
उत्तर बस्तर कांकेर : कोयलीबेड़ा में मानव संसाधनों को किया जाएगा मजबूत
कोयलीबेड़ा क्षेत्र के समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर श्री चन्दन कुमार द्वारा विशेष पहल किया जा रहा है। कोयलीबेड़ा जनपद कार्यालय में अब विकास विस्तार अधिकारी की पदस्थापना होगी, जिन्हें उस क्षेत्र में ग्रामीण विकास के मॉनिटरिंग का दायित्व सौंपा जाएगा। इसके अलावा सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी भी पदस्थ किये जाएंगे, जो शिक्षा व्यवस्था […]