बलौदाबाजार, जून 2022/ स्वच्छ भारत मिशन के राज्य सलाहकार मधुरिमा मसीह एवं पुरूषोत्त पंडा ने आज जिलें के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होने बलौदाबाजार विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सकरी में निर्मित हाइवे शौचालय एवं पुरेनाखपरी में एसएलडब्ल्यूएम बायोगैस संयंत्र एवं हितग्राहियों के घर में निर्मित शौचालयों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही गौठानों में निर्मित आजीविका केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्य की गुणवत्त एवं हुए कार्यो की प्रगति को देखकर कामकाज की प्रशंसा की। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से रूबरू होकर योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल किया। इस मौके पर सहायक परियोजना अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन मुरली यदु भी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
प्राकृतिक आपदा से जिले के 17 लोगों की हुई आकस्मिक मृत्यु मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
अम्बिकापुर 13 जनवरी 2023/ अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव ने बताया है कि जिले में 17 लोगों की आकस्मिक मृत्यु होने पर उनके परिजनों को राजस्व पुस्तक परिपत्र के संशोधित प्रावधान के तहत 4-4 लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। मृतकों में पानी में डूबने से 12, सांप काटने से 4 तथा […]
राष्ट्रीय एकता दिवसः कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने ली शपथ
देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया गया कोरबा, अक्टूबर 2022/देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टोरेट कार्यालय के अधिकारी – कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ […]
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर किसानों की मेहनत और लगन को सराहा
रायपुर, फरवरी 2022 छत्तीसगढ़ राज्य में कृषि के क्षेत्र में नवाचार का एक नया दौर शुरू हुआ है। कृषि के नवाचार और जैविक उत्पादों सहित छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी योजना के सुखद परिणामों पर आधारित जीवंत प्रदर्शनी साईंस कॉलेज मैदान में लगाई गई है। बीते तीन सालों में राज्य के किसानों ने कृषि वैज्ञानिकों की […]