बलौदाबाजार, जून 2022/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्यों,सरपंचों तथा पंचो के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आम निर्वाचन, उप निर्वाचन हेतु अधिसूचना विगत दिनों जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 3 जून को प्रातः 10.30 बजे की जायेगी। तत्पश्चात् नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ हो जायेगी। इसी ही दिन अर्थात् 3 जून को ही प्रातः10.30 बजे से सीटों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन और मतदान केंद्रों की सूची का भी प्रकाशन भी किया जायेगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 9 जून 2022 को अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जॉच) 10 जून 2022 को प्रातः10.30 बजे से होगा। अभ्यार्थियों से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 13 जून 2022 को अपरान्ह 03 बजे तक, तत्पश्चात् निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन और प्रतीक आबंटन के तुरंत बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यार्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मतदान (यदि आवश्यक हो तो) 28 जून 2022 को प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक तथा मतदान के बाद मतदान केंद्रों पर मतगणना होगी। यदि आवश्यक हो तो तहसील, खण्ड मुख्यालय पर 29 जून 2022 को दोपहर 3 बजे से मतगणना, पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य के मामले में खण्ड मुख्यालय में 30 जून को सुबह 9 बजे से सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने छिंदगढ़ विकास खंड का किया औचक निरीक्षण
बेहतर स्वास्थ्य सुविधा एवं शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने दिए आवश्यक निर्देशसुकमा, नवंबर 2024/sns/ कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने शुक्रवार को छिंदगढ़ विकासखंड के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षण संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया और सुधार के लिए आवश्यक निर्देश […]
दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन 10 से 21 मार्च तक
बीजापुर मार्च 2025/sns/ जिले के दिव्यांगजनों की शारीरिक समस्याओं को कम करने एवं उनकी गतिशीलता में वृद्धि करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से दिव्यांग व्यक्तियों का चिन्हांकन, प्रमाणीकरण, चिकित्सकीय प्रमाण पत्र व UDID में पंजीयन तथा वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण के लिए मूल्यांकन, पेंशन संबंधी आधार सीडिंग हेतु शिविरों का […]
राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल 6 दिवसीय छत्तीसगढ़ भ्रमण पर
राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल 6 दिवसीय छत्तीसगढ़ भ्रमण पर मुख्य सचिव, डीजीपी से की मुलाकात नवा रायपुर आईआईएम, सिरपुर का किया भ्रमण महिला स्व-सहायता समूह से मुलाकात कर ली कार्यों की जानकारी रायपुर 05 फरवरी 2025/ राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली की टीम 16 सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल 6 दिवसीय छत्तीसगढ़ भ्रमण […]