मुंगेली , मई 2022// जिले के स्वामी आत्मांनद शासकीय इंग्लिश स्कूल मुंगेली, लोरमी और पथरिया में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय (व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, संवर्ग, सहायक ग्रेड -03) पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी। जिसके लिए आनलाईन आवेदन मंगाए गए थे। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरांत प्रारंभिक पात्र-अपात्र की सूची जारी कर 17 मई तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किए गए थे। तत्पश्चात प्राप्त दावा आपत्तियों के निराकरण उपरांत अंतिम पात्र-अपात्र सूची जारी कर दी गई है। जिसका अवलोकन जिला शिक्षा कार्यालय के सूचना पटल अथवा जिले के वेबसाईट ूूू.उनदहमसप.हवअ.पद पर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उक्त पदों पर चयन हेतु वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के आधार पर लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सहायक ग्रेड- 03 की परीक्षा में सामान्य ज्ञान, तर्क शक्ति और कंप्यूटर संबंधी 50 प्रश्न पूछे जायेंगे। इसी प्रकार व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक एवं सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला सहायक में सामान्य ज्ञान, तर्क शक्ति और विषय आधारित 50 प्रश्न पूछे जायेंगे।
संबंधित खबरें
नगर निगम मुख्यालय में स्थापित सोलर पॉवर प्लांट पूर्ण रूप से कार्यशील
रायपुर फरवरी 2022/सहायक अभियंता क्रेडा ने बताया कि नगर निगम मुख्यालय, रायपुर में स्थापित सोलर पॉवर प्लांट पिछले कई महीनों से अकार्यशील बताते हुये दैनिक समाचार पत्रों में समाचार प्रकाशित किया गया है। इस संबंध में नगर निगम मुख्यालय, रायपुर में स्थापित 50 किलो वॉट क्षमता का सोलर पॉवर प्लांट पूर्ण रूप से कार्यशील है। […]
केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने सौरा और देवार समाज के लिए 25 लाख रूपए की लागत से 3 अलग-अलग सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
मंत्री श्री अकबर ने देवार पारा में सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापना कार्य का किया भूमिपूजन केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने हितग्राहियों को बांटे राशन कार्ड सामुदायिक भवन निर्माण होने से समाज के समाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सहुलियत होगी-मंत्री श्री अकबर मंत्री श्री अकबर ने समाज के नागरिकों को सामुदायिक भवन निर्माण की भूमिपूजन […]
न्यायमूर्ति राकेश मोहन पाण्डेय ने मनोविकास केंद्र का किया अवलोकन
बलौदाबाजार, 13 मई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति राकेश मोहन पाण्डेय ने मंगलवार को जिला प्रवास के दौरान नवीन क़ृषि उपज मण्डी परिसर स्थित मनोविकास केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने मनोविकास केंद्र में उपचाररत बच्चों एवं उनके अभिभावकों से बात की। न्यायमूर्ति पाण्डेय ने मनोविकास केंद्र के शिक्षण हॉल, फिजियोथिरेपी क़क्ष, विजिटिंग क़क्ष […]